वागर्थ के बारे मेंAbout Vagarth
भारतीय भाषा परिषदBharatiya Bhasha Parishad द्वारा 1995 से नियमित रूप से प्रकाशित मासिक साहित्यिक पत्रिका 'वागर्थVagarth' हिंदी की गिनी-चुनी सर्वश्रेष्ठ पत्रिकाओं में एक है। इसने पिछले लगभग 30 सालों में अपनी प्रतिष्ठा बढ़ाई है और आज पाठकों के बीच सर्वाधिक लोकप्रिय साहित्यिक मासिक है। यह देश के प्रमुख नगरों में ही नहीं, बल्कि सुदूर कस्बों, गांवों और विश्वविद्यालयों-कॉलेजों में पहुंच कर जिस तरह से अपनी लोकप्रियता प्रमाणित कर रही है, उससे लगता है कि युवाओं-विद्यार्थियों ही नहीं आम जन जीवन में अब भी भावनाओं और विचारों का महत्व है। 'वागर्थVagarth' भूमंडलीकरण और तीव्र भौतिक विकास के दौर में साहित्य और मानवीय संवेदना का सांस्कृतिक प्रहरी है। 'वागर्थVagarth' के प्रकाशन के दीर्घ काल में डॉ. प्रभाकर श्रोत्रिय, श्री विनोद दास, श्री हिमांशु जोशी, डॉ. कुसुम खेमानी, श्री रवींद्र कालिया, श्री एकांत श्रीवास्तव और श्री विजय बहादुर सिंह ने इस पत्रिका का सुसंपादन किया। वर्तमान में 'वागर्थVagarth' का संपादन डॉ. शंभुनाथ कर रहे हैं। भारतीय भाषा परिषदBharatiya Bhasha Parishad की पत्रिका 'वागर्थVagarth' ने राष्ट्रीय स्तर पर परिषद की पहचान बनाई है और बौद्धिक-रचनात्मक गतिशीलता पैदा की है। 'वागर्थVagarth' जैसी स्तरीय साहित्यिक मासिक पत्रिका का नियमित प्रकाशन हिंदी की गौरव वृद्धि ही नहीं करती, बल्कि हिंदी क्षेत्र की एक महत साहित्यिक आवश्यकता की पूर्ति करती है। भारतीय भाषा परिषदBharatiya Bhasha Parishad व्यय साध्य होने के बावजूद 'वागर्थVagarth' का निरंतर प्रकाशन कर रही है। जनवरी 2025 में 'वागर्थVagarth' का 350 वां अंक प्रकाशित हुआ जो हिंदी के इतिहास में एक कीर्तिमान है और परिषद की व्यापक राष्ट्रीय प्रतिष्ठा का उदाहरण भी। 'वागर्थVagarth' में हिंदी के महत्वपूर्ण लेखकों-रचनाकारों के साथ-साथ अन्य भाषाओं की प्रमुख रचनाओं के अनुवाद भी सम्मिलित रहते हैं।
सदस्यता योजनाSubscription Plans
वार्षिक सदस्यताAnnual Subscription
सामान्य
वार्षिक सदस्यताAnnual Subscription
रजिस्ट्री पोस्ट के साथ
तीन वर्ष की सदस्यताThree-Year Subscription
सामान्य
तीन वर्ष की सदस्यताThree-Year Subscription
रजिस्ट्री पोस्ट के साथ
आजीवन सदस्यताLifetime Subscription
भारतीय भाषा परिषद की मासिक पत्रिका वागर्थ के ऑनलाइन संस्करण में आपका स्वागत है।Welcome To The Online Edition Of Vagarth — Bharatiya Bhasha Parishad's Monthly Magazine
पाठक यहाँ वागर्थVagarth का संस्करण निःशुल्क ऑनलाइन पढ़ सकते हैं। साहित्य का प्रचार-प्रसार दूर-दराज के इलाकों तक हो, इस उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन संस्करण शुरू किया गया। आप यहाँ हर महीने 10 तारीख के बाद से वागर्थVagarth पढ़ सकते हैं।
हिन्दी साहित्यिक पत्रिका