कर्तृत्व समग्र सम्मान और संस्थापक दिवसKartritva Samagra Samman and Founder's Day
भारत की अवधारणा समावेशी और अहिंसक है
भारतीय भाषा परिषदBharatiya Bhasha Parishad द्वारा 1 मई 2018 को कर्तृत्व समग्र सम्मान एवं संस्थापक दिवस का आयोजन किया गया। प्रख्यात फिल्मकार गौतम घोष ने इस अवसर पर कहा कि सिनेमा स्मृतियों को संजो कर रखता है। विद्वान डॉ. इंद्रनाथ चौधुरी ने भारत की अवधारणा पर पुनर्विचार का आह्वान करते हुए सांप्रदायिक और प्रांतीय विभाजन पर गहरी चिंता व्यक्त की। गुजराती साहित्यकार सीतांशु यशश्चंद्र को कर्तृत्व समग्र पुरस्कार (एक लाख रुपए) से सम्मानित किया गया। बनारस के व्योमेश शुक्ल को भी सम्मानित किया गया। परिषद की अध्यक्षा डॉ. कुसुम खेमानी ने संस्थापकों सीताराम सेकसरिया और भगीरथ कानोड़िया के योगदान को स्मरण किया, जिन्होंने शिक्षण संस्थाएँ, अस्पताल और परिषद की स्थापना की।