अलंकरण समारोह : 2023Investiture Ceremony : 2023
भारतीय भाषा परिषदBharatiya Bhasha Parishad द्वारा 8 अप्रैल 2023 को भारतीय भाषा परिषदBharatiya Bhasha Parishad के सभागारAuditorium में राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मराठी और ओड़िया के ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त प्रसिद्ध साहित्यकार भालचंद्र नेमाडे और प्रतिभा राय के अलावा तेलुगु के एन. गोपी और हिंदी की मधु कांकरिया को कर्तृत्व समग्र सम्मान से सम्मानित किया गया। ओम नागर (राजस्थानी), सुमेश कृष्णन (मलयालम), वांग्थोई खुमान (मणिपुरी) और शेखर मल्लिक (हिंदी) युवा पुरस्कार से सम्मानित हुए। राष्ट्रीय सम्मान बांग्ला के शीर्षस्थ साहित्यकार शीर्षेंदु मुखोपाध्याय के हाथों प्रदान किया गया।