भारतीय भाषा परिषदBharatiya Bhasha Parishad में हुआ ‘हर घर संस्कृत’ कार्यशाला का आयोजन
भारतीय भाषा परिषदBharatiya Bhasha Parishad द्वारा देबलोक सोशल-कल्चरल फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित एक दिवसीय विशेष कार्यशाला ‘हर घर संस्कृत’ को लोगों का अभूतपूर्व उत्साह और समर्थन मिला। इसका उद्देश्य संस्कृत भाषा, श्रीमद्भगवद्गीता तथा भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना था।
कार्यक्रमEvents के प्रथम सत्र का संचालन प्रख्यात संस्कृत विद्वान, शोधकर्ता एवं लेखक आचार्य अनुभव हाजरा ने किया। रोचक प्रस्तुतियों और प्रत्यक्ष प्रदर्शनों के माध्यम से इस बात पर विशेष प्रकाश डाला गया कि संस्कृत केवल एक शास्त्रीय भाषा ही नहीं, बल्कि एक जीवंत भाषा भी है, जिसे सही दृष्टिकोण और उत्साह के साथ हर आयु वर्ग के लोग सीख और बोल सकते हैं।
प्रथम सत्र को भारत सेवाश्रम संघ के पद्मश्री स्वामी प्रदीप्तानंद जी महाराज (कार्तिक महाराज) ने विचार साझा करते हुए भारत की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन के महत्व पर विशेष बल दिया।
दूसरा सत्र में प्रख्यात संगीतज्ञ, गायक, संगीतकार, गीतकार एवं शोधकर्ता आचार्य संजय चक्रवर्ती ने आचार्य अनुभव हाजरा के साथ संस्कृत और संगीत के विभिन्न आयामों पर एक रोचक संवाद किया। भारतीय भाषा परिषदBharatiya Bhasha Parishad का प्रतिनिधित्व करते हुए श्री आशीष झुनझुनवाला एवं श्रीमती बिमला पोद्दार तथा वेदांत इंस्टीट्यूट कोलकाता से श्री एल. रामास्वामी एवं डॉ. सुभाषिस चक्रवर्ती शामिल थे।
टिप्पणियाँComments (0)
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप ही करें।