‘51वां रंग अड्डा’ का आयोजन
भारतीय भाषा परिषदBharatiya Bhasha Parishad और लिटिल थेस्पियन के संयुक्त तत्वावधान में 51वां रंग अड्डा का आयोजन किया गया। कार्यक्रमEvents में दो प्रभावशाली कहानियों के नाट्य पाठ प्रस्तुत किए गए। पहली कहानी श्रीमती कुसुम खेमानी की ‘घोंघा प्रसाद’ थी जिसे उमा झुनझुनवाला और गुंजन अज़हर ने प्रस्तुत किया। दूसरी कहानी फे सीन एजाज की ‘हैवानों की खुदकुशी पर एक बेजुबान संवाद’ थी, जिसे कविता कोठारी, हीना परवेज़, एनी दास, भावेश भगत, सत्यम पांडे, फिरोज हुसैन और एमडी आसिफ अंसारी ने प्रस्तुत किया।
आलोचकों- डॉ. रेशमी पांडा मुखर्जी, श्री शब्बीर अहमद, श्री कलीम हज़ीक़ और डॉ. महमूदा खानम-ने कहानियों, उनकी नाट्य व्याख्याओं और प्रदर्शन की बारीकियों पर अपने विचारपूर्ण अवलोकन साझा किए। इस आयोजन में परिषद के निदेशक डॉ.शंभुनाथ, श्रमती बिमला पोद्दार सहित बड़ी संख्या में संस्कृति प्रेमी मौजूद रहे।
टिप्पणियाँComments (0)
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप ही करें।