भारतीय भाषा परिषदBharatiya Bhasha Parishad में हुआ भव्य राजस्थानी चौपाल का कार्यक्रमEvents
भारतीय भाषा परिषदBharatiya Bhasha Parishad और मरुधारा के संयुक्त तत्वावधान में 4 अक्टूबर 2026 को परिषद सभागारAuditorium में ‘राजस्थान की चौपाल’ का आयोजन किया गया जिसमें बड़े पैमाने पर लोगों की उपस्थिति थी और लोगों ने राजस्थानी गीत-संगीत तथा नाटक का आनंद लिया।
आरंभ में स्वागत भाषण करते हुए बिमला पोद्दार ने कहा कि राजस्थानी भाषा और राजस्थानियों की गौरवगाथा स्मरणीय है। प्रसिद्ध समाजसेवी ईश्वरी प्रसाद टांटिया ने कलाकारों का सम्मान करते हुए कहा कि राजस्थान की संस्कृति महान है और यह देशप्रेम की एक बड़ी प्रेरणा है। रतन शाह ने राजस्थान की समृद्ध संस्कृति पर चर्चा करते हुए कहा कि राजस्थानी कला परंपरा को उसकी गरिमा मिलनी चाहिए।
इस कार्यक्रमEvents में चौपाल के माध्यम से राष्ट्रप्रेम की गाथा सुनाई गई। विजयदान देथा की कहानी पर आधारित नाटक ‘कंजूस सेठ’ का मंचन किया गया। नाटक करने वाले अधिकांश कलाकार पहली बार मंच पर अभिनय कर रहे थे।
कार्यक्रमEvents में परिषद के निदेशक डॉ. शंभुनाथ, घनश्याम सुगला सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।
अंत में आशीष झुनझुनवाला ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि भारतीय भाषा परिषदBharatiya Bhasha Parishad भारतीय भाषाओं का सांस्कृतिक दर्पण है।
टिप्पणियाँComments (0)
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप ही करें।