Facebook Instagram Youtube Media

भारतीय भाषा परिषदBharatiya Bhasha Parishad में नागार्जुन जयंती के अवसर पर कवि पर्व का आयोजन

भारतीय भाषा परिषद में नागार्जुन जयंती के अवसर पर कवि पर्व का आयोजन

भारतीय भाषा परिषदBharatiya Bhasha Parishad और सांस्कृतिक पुनर्निर्माण मिशन द्वारा 27 जून 2026 को नागार्जुन जयंती के अवसर पर साहित्य संवाद का आयोजन किया गया। स्वागत वक्तव्य देते हुए आशीष झुनझुनवाला ने कहा कि नागार्जुन जयंती के अवसर पर कवि पर्व के तहत साहित्य संवाद आज के समय में एक जरूरी हस्तक्षेप है। अध्यक्षीय वक्तव्य देते हुए परिषद के निदेशक डॉ. शंभुनाथ ने कहा कि कवि अंधेरे में जुगनूँ की तरह है। नागार्जुन के काव्य में ज्येष्ठ का ताप और पूर्णिमा का सौंदर्य है। नागर्जुन एक ऐसे कवि थे जो बिल्कुल असाधारण थे लेकिन साधारण की तरह देखते थे। वे कवियों-लेखकों को एक महा संसार की तरह देखते थे। आज ऐसे कवि बहुत कम हैं जो प्रतिरोध के कवि हों, हाँ असहमति के जरूर हैं। इस अवसर पर कवि पराग पावन, ज्योति शोभा, नागेन्द्र पंडित ने अपनी कविताओं का पाठ किया।
समीक्षक के रूप में डॉ कृष्ण कुमार श्रीवास्तव और डॉ रेशमी पांडा मुखर्जी उपस्थित थी। मॉडरेटर संजय जायसवाल थे। धन्यवाद ज्ञापन रामनिवास द्विवेदी ने दिया।

टिप्पणियाँComments (0)

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप ही करें।

एक टिप्पणी छोड़ेंLeave A Comment

वैकल्पिक — सार्वजनिक रूप से प्रकाशित नहीं होगा।