भारतीय भाषा परिषदBharatiya Bhasha Parishad में काव्य प्रतियोगिता
भारतीय भाषा परिषदBharatiya Bhasha Parishad और ख्याल के संयुक्त तत्वावधान में परिषद सभाकक्ष में 12 जुलाई 2026 को काव्य प्रतियागिता का आयोजन किया। यह प्रतियोगिता 50 से ऊपर की उम्र वालों के लिए थी। लगभग 35 कवियों और कवयित्रियों ने अपनी कविता पढ़ी। स्त्री वर्ग में रेखा ड्रोलिया और पुरुष वर्ग में रमाकांत सिन्हा ने प्रथम स्थान हासिल किया। उपस्थित श्रोताओं और कवियों का स्वागत अनाक्षी साहा ने किया। परिषद की सदस्य बिमला पोद्दार और आशीष झुनझुनवाला ने मोमेंटो देकर पुरस्कृत कवियों का सम्मान किया। निर्णायक के तौर पर गिरिधर राय और संजय जायसवाल उपस्थित थे।
टिप्पणियाँComments (0)
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप ही करें।