Facebook Instagram Youtube Media

भारतीय भाषा परिषदBharatiya Bhasha Parishad पुस्तकालय में प्रथम साहित्य व्याख्यानमाला

भारतीय भाषा परिषद पुस्तकालय में प्रथम साहित्य व्याख्यानमाला

भारतीय भाषा परिषदBharatiya Bhasha Parishad के पुस्तकालय में 18 जुलाई 2026 को प्रथम साहित्य व्याख्यानमाला के अंतर्गत ‘आचार्य रामचंद्र
शुक्ल के साहित्येतिहास का महत्व’ विषय पर वेदरमण ने व्याख्यान दिया। अपने व्याख्यान में उन्होंने कहा कि पश्चिम के चिंतन ने मनुष्य को केंद्र में रखा, लेकिन आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने प्रकृति, पशु-पक्षी, पेड़-पर्यावरण को भी समान महत्व दिया। उन्होंने लोकधर्म का महत्व बताया और साहित्य में विविधता को जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि रामचंद्र शुक्ल के इतिहास में सचाई एक बड़ी कसौटी है। आरंभ में स्वागत वक्तव्य देते हुए आशीष झुनझुनवाला ने कहा कि परिषद पुस्तकालय युवाओं और विद्यार्थियों की ज्ञान वृद्धि के लिए हर महीने ऐसे व्याख्यान आयोजित करेगी। व्याख्यान के बाद इशरत जहां, पॉली रानी राउत आदि विद्यार्थियों और साहित्यप्रेमियों ने जिज्ञासाएं व्यक्त किया।
अध्यक्षीय वक्तव्य देते हुए डा. शंभुनाथ ने कहा कि आचार्य शुक्ल के साहित्य-इतिहास की प्रधान खूबी है कि इसने अपने समय में हिंदी को गंवारू भाषा समझने वालों की दृष्टि का विरोध करते हुए हिंदी के एक हजार साल के साहित्यिक गौरव को उजागर किया। उन्होंने ब्रजभाषा, अवधी, मैथिली, भोजपुरी बुंदेलखंडी आदि लोकभाषाओं के साहित्य को हिंदी का इतिहास का अंग बनाया। उनके इतिहास का लाभ लाखों विद्यार्थियों ने उठाया। अंत में परिषद की ओर से श्रीमती बिमला पोद्दार ने धन्यवाद दिया।

टिप्पणियाँComments (0)

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप ही करें।

एक टिप्पणी छोड़ेंLeave A Comment

वैकल्पिक — सार्वजनिक रूप से प्रकाशित नहीं होगा।