भारतीय भाषाओं की साहित्यिक विरासत को समृद्ध करने के उद्देश्य से 1975 में कोलकाता में भारतीय भाषा परिषद की स्थापना की गई थी। यह 1979 में अपनी इमारत 36ए, शेक्सपियर सारणी, कोलकाता 700017 में स्थानांतरित हो गया। इसके प्रमुख संस्थापक सीताराम सेकसरिया और भागीरथ कनोडिया थे। इस गैर-सरकारी संस्था ने अपनी स्थापना के बाद से ही राष्ट्रीय अखंडता, बहुलवादी संस्कृति और सभी भाषाओं के साहित्य में रचनात्मकता को बढ़ावा देना अपना मुख्य लक्ष्य रखा है। आज भारतीय भाषा परिषद देश की अग्रणी साहित्यिक-सांस्कृतिक संस्था के रूप में जानी जाती है।Bharatiya Bhasha Parishad was established in Kolkata in 1975 to enrich the literary heritage of Indian languages. In 1979, it relocated to its present address, 36A, Shakespeare Sarani, Kolkata 700017. Its main founders were Sitaram Seksaria and Bhagirath Kanodia. Since its inception, this non-governmental organization has maintained its main goal of promoting national integrity, pluralistic culture, and creativity in the literature of all languages. Today, Bharatiya Bhasha Parishad is known as the leading literary-cultural institution of the country.
और अधिक जानेंभारतीय भाषा परिषदBharatiya Bhasha Parishad के कार्यक्रमEvents की कुछ तस्वीरें
भारतीय भाषा परिषदBharatiya Bhasha Parishad द्वारा 1995 से नियमित रूप से प्रकाशित मासिक साहित्यिक पत्रिका 'वागर्थVagarth' हिंदी की गिनीचुनी सर्वश्रेष्ठ पत्रिकाओं में एक है। इसने पिछले लगभग 30 सालों में अपनी प्रतिष्ठा बढ़ाई है और आज पाठकों के बीच सर्वाधिक लोकप्रिय है। यह आज देश के प्रमुख नगरों में ही नहीं, बल्कि सुदूर कस्बों, गांवों और विश्वविद्यालयों-कॉलेजों में पहुंच कर जिस तरह से अपनी लोकप्रियता प्रमाणित कर रही है, उससे लगता है कि युवाओं-विद्यार्थियों ही नहीं आम जन जीवन में अब भी भावनाओं और विचारों का महत्व है। 'वागर्थVagarth' भूमंडलीकरण और तीव्र भौतिक विकास के दौर में साहित्य और मानवीय संवेदना का सांस्कृतिक प्रहरी है।
और अधिक जानें
भारतीय भाषा परिषदBharatiya Bhasha Parishad पिछले 50 वर्ष से भारतीय कलाओं, भाषाओं, साहित्य और संस्कृति से संबंधित कार्यों मे विस्तार का प्रयत्न कर रही है। हमारे अपने आर्थिक संसाधन सीमित हैं। आपसे अनुरोध है कि अपनी ओर से जो अर्थ सहयोग संभव है, प्रदान कर इस जीवंत परंपरा को आगे बढ़ाने में सहयोग दें।
भारतीय भाषा परिषदBharatiya Bhasha Parishad धन्यवाद देती है उन तमाम अखबारों को जिन्होंने परिषद के कार्यक्रमEvents को अपने अखबारों में जगह दी। प्रस्तुत है अखबारों में छपी कुछ प्रमुख कार्यक्रमEvents की खबरें।

21 सितंबर 2026
कोलकाता सिख नारी मंच तथा भारतीय भाषा परिषद् ने संयुक्त रूप से वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. कुसुम खेमानी के 82 वें जन्मदिन पर एक खास सांस्कृतिक कार्यक्रमEvents भाषा परिषद सभागारAuditorium में आयोजित किया।

12 सितंबर 2026
कोलकाता, 12 सितम्बर (निप्र)। भारतीय भाषा परिषदBharatiya Bhasha Parishad और सांस्कृतिक पुनर्निर्माण मिशन द्वारा साहित्य संवाद का आयोजन किया गया। स्वागत भी संवाद को काफ़ी महत्व दिया गया है। वक्तव्य देते हुए आशीष झुनझुनवाला ने कहा कि हमारी प्राचीन परंपरा में

6 सितंबर 2026
राष्ट्र संवाद संवाददाता कोलकाता। सरस भारत एवं भारतीय भाषा परिषद् के संयुक्त तत्वावधान में ह्यवन्दे मातरम्ह्न की सार्द्धशतवर्षपूर्ति पर छह घंटे का विशेष कार्यक्रमEvents ह्यकलाकलन कोलकाताह्न आयोजित हुआ।

5 सितंबर 2026
कोलकाता 6 सितंबर। भारतीय भाषा परिषदBharatiya Bhasha Parishad द्वारा शिक्षक दिवस पर स्कूल, कालेज और विश्वविद्यालय के 20 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। श्री आशीष झुनझुनवाला ने अतिथियों एका स्वागत करते हुए कहा कि शिक्षक देश के भविष्य के प्रमुख निर्माता हैं।